फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के मधुपुर चौराहे के पास रविवार की सुबह सात बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसे से गुस्साए लोगों मधुपुर चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर दो घंटे बाद जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

इलाहाबाद जिले के बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव निवासी अनिल कुमार पटेल (19) अपने मामा ज्ञान चंद्र पटेल के यहां लतहरिया में रहता था। वह अपने दोस्त टिंकू पटेल (15) से मिलने उसके घर सुजानगंज थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव गया था। वहां से दोनों साथी बाइक से घर लौट रहे थे। मधुपुर चौराहे के पास अनिल के मोबाइल पर फोन आ गया। वह बाइक सड़क किनारे खड़ी कर फोन से बात कर रही था। इसी दौरान दोनों पीछे से अरहे ट्रक की चपेट में आ गए। अनिल पटेल की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि टिंकू पटेल गंभीर रूप े घायल हो गए। घायल किशोर को जिला आस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सड़क पर जाम कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर दो घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें