स्थानीय थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर बाजार से बुधवार की रात बोलेरो सवार बदमाशों ने दुकान के सामने खड़ी बोलेरो से स्टेपनी और टीवी खोलकर ले गए। घटना के बाद परिवार वालों ने बोलेरो गाड़ी से पीछा किया तो बदमाशों ने गाड़ी के अंदर से पथराव कर दिया। पथराव से पीछा करने वाली गाड़ी का शीशा टूट गया और बदमाश भाग गए। मीरगंज थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर बाजार निवासी मक्खन लाल गुप्ता की बाजार में बर्तन की दुकान है। उन्होंने दुकान के सामने अपनी बोलेरो गाड़ी खड़ी की थी। रात करीब एक बजे कार पर सवार बदमाश पहुंचे और दुकान के सामने खड़ी गाड़ी को चुराने की कोशिश की। ताला नहीं खुला तो बोलेरो के अंदर से स्टेपनी व टीवी निकाल लिए। आहट पाकर मक्खन लाल के परिवार के लोग जाग गए। शोर मचाया तो बदमाश गाड़ी से मछलीशहर की और भागने लगे। मक्खनलाल परिवार वालों के साथ अपनी बोलेरो से पीछा करने लगे। तिलौरा बाजार के पास बदमाशों ने गाड़ी के अंदर से पथराव कर दिया।