फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक सवार से लूटा 49 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपतहा थाना क्षेत्र के अर्सिया मोड़ के पास गुरुवार को बैंक से रुपये निकाल कर लौट रहे एक बाइक सवार को असलहे से आतंकित कर बाइक सवार बदमाशों ने 49 हजार रुपया लूट लिया। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कराकर वाहनों की चेकिंग कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

जिले की सुलतानपुर की सीमा से लगे अखंडनगर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी 48 वर्षीय श्रीपति गुप्ता गुरुवार को यूनियन बैंक की अर्सिया शाखा में रुपये निकालने आए थे। वह बैंक से 49 हजार रुपये निकाल कर बाइक से घर जा रहे थे। बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पंप पर जा रहे थे। वह भवानीपुर गांव के निकट अरर्सिया मोड़ के पास पहुंचे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश घात लगाए पहले से खड़े थे। बदमाशों ने श्रीपति गुप्ता को रोककर असलहा से डराकर उनके पास से 49 हजार रुपये लूट लिया। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह को दी। मौके पर चौकी इंचार्ज सरायमोहदीनपुर संतोष राय पुलिस के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें