फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर बदमाशों ने की 50 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ददरा बाईपास के पास बाइक सवार बदमाशों ने साइकल सवार को रोक कर असलहे के बल पर पचास हजार रुपये लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और नाकेबंदी कराकर वाहनों की चेकिंग कराई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ददरा गांव निवासी मोहन लाल यादव यूनियन बैंक आफ इंडिया की मड़ियाहूं शाखा से पचास हजार रुपया निकालकर साइकल से घर लौट रहे थे। रुपया झोला में रखकर उन्होंने साइकल की हैंडल में टांग लिया था। उसी झोले में पासबुक भी रखा था। वह साइकल से ददरा बाईपास के पास पहुंचे थे तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और ओवरटेक कर साइकल रोक ली। बदमाशों ने साइकल सवार की कनपटी पर असलहा सटा दिया और साइकल की हैंडल से रुपयों से भरा झोला लूट लिया। रूपये लूटने के बाद बदमाश ददरा बाईपास की ओर फरार हो गए। पीड़ित मोहनलाल ने कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कराकर वाहनों की चेकिंग कराई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें