फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने नकदी समेत लाखों का माल किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर/रामपुर। अलग-अलग चोरी की घटनाओं में चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में शुक्रवार की रात सुभाष यादव के परिवार के लोग शुक्रवार की रात गर्मी पड़ने की वजह से छत पर सोए थे। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर मकान की छत के सहारे ही धीरे से आंगन में उतर गए। कमरे में रखा सूटकेश और बक्से में रखे सोने और चांदी के जेवरात, बच्चों के फीस के लिए रखे 20 हजार नगद पार कर दिए। सुबह लोग बिखरे सामान देख अवाक रह गए। घर से थोड़ी दूर खेत में अटैची और बक्सा टूटा मिला। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। उधर, रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गंधौना में चोरों ने रितेश यादव के कंप्यूटर सेंटर का शटर चाड़कर दो लैपटॉप, इनवर्टर बैटरी आदि अन्य सामान उठा ले गए। सुबह जब सेंटर संचालक रितेश यादव वहां पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें