फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिला के हत्यारों का दूसरे दिन भी पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुजानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतहना गांव में शनिवार को हुई किशोरी की हत्या के मामले में दूसरे दिन रविवार को भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। मामले में पुलिस अनिला की हत्या की हर संभावनाओं पर जांच कर रही है। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। रविवार को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल सकी, जिसका पुलिस इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

अनिला (15) की हत्या कर लाश को घर से महज दो सौ मीटर दूर बगीचे में फेंका गई थी। हत्यारों ने उसे जला दिया था। परिवार वालों के मुताबिक वह सुबह खेत की तरफ गई थी। घर लौटने में देर हुई तो खोजते हुए परिवार के लोग बगीचे में पहुंचे जहां उसकी लाश पड़ी थी। लाश को जला दिया गया था। पुलिस का कहना है कि लाश को जलाने में पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया होगा। क्योंकि आसपास किसी लकड़ी आदि के जलने के कोई निशान नहीं थे। थानाध्यक्ष सनवर अली का कहना है कि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हत्या के सभी संभव कारणों पर विचार किया जा रहा है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें