फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से मड़हा और पुआल का ढेर जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के सरायचौहान गांव में शनिवार की रात आग लगने से दस से अधिक किसानों के पुआल के तीन हजार गट्ठर जलकर राख हो गए। गांव निवासी रामधार यादव, कन्हैया लाल यादव, राजित राम यादव, रामसुंदर यादव, मोहनदास यादव, पंचम लाल यादव, रामकुमार यादव, वीरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, राम कैलाश यादव, लाल बहादुर यादव सहित दस से अधिक किसानों का पुआल एक ही जगह रखा गया था। जिन किसानों के पुआल जले हैं उनमें कई किसान इलाहाबाद क्षेत्र के बिलहरिया के रहने वाले हैं। इन किसानों की खेती सरायचौहान गांव में है। धान की मड़ाई के बाद किसानों ने खेत में ही जगह जगह पुआल का गट्ठर बनाकर ढेर लगाकर रख दिया था। रात में आग लग गई। मैदान में आग बुझाने का भी कोई साधन नहीं था। पास में स्थित एक मड़हे में सो रहे किसान ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंचे। तब तक पुआल के तीन हजार से अधिक गट्ठर एक मड़हा, आसपास के आम, नीम जामुन के पांच पेड़ भी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें