बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के तियरा के पास भेलूपुर मोड़ के पास शुक्रवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी घनश्यामपुर अजय पांडेय हमराही सिपाहियों के साथ बटाऊबीर चौक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि एक व्यक्ति तियरा से भेलूपुर जाने वाले रोड़ पर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। चौकी प्रभारी और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। आखिर में पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाश तियरा निवासी सुनील गौतम बदलापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर तथा जिला बदर अपराधी है । उसके पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, कारतूस, खोखा बरामद किया है।