बदलापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में महराजगंज रोड स्थित बाबूराम यादव की दुकान पर छापेमारी किया। जहां टीम ने खोया की गुणवत्ता सही न पाये जाने पर नोटिस देते हुए सुधार की चेतावनी दी। इसके बाद टीम कृष्णा डेयरी पर पहुंची जहां टीम ने पनीर, खोवा की जांच टिंचर डालकर किया। दोनों खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मानक के अनुसार सही पाई गई। टीम ने डेयरी में प्रयुक्त उपकरणों को भी देखा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय ने कहा कि होली के त्योहार को देखते हुए बेसन, मैदा, रिफाइंड खाद्य तेल, घी, कचरी, पापड़ तथा खोवा की सघन जांच की जा रही है। जहां भी मानक के विपरीत खाद्य पदार्थ पाया जायेगा दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम में संतोष कुमार दुबे, आरपी पटेल, सूर्यमणि आदि उपस्थित रहे।