जौनपुर। एसपी आशीष तिवारी ने सोमवार को लाइनबाजार थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में साफ सफाई के लिए विशेष ध्यान देने की नसीहत दी। थाने के पास खाली पड़ी जमीन को साफ कर यहां सिपाहियो के लिए बालीबाल खेलने का मैदान बनाने का निर्देश दिया। थाने के शौचालय में टाइल्स लगाकर उसे साफ सुथरा बनाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान मौजूद सिपाहियों और थाने के अन्य स्टाफ को उन्होंने निर्देश दिए कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। उनकी समस्या को सालीनता से सुने और उस्का निस्तारण करें।