फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में फायरिंग, ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त की बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावा कला गांव में गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई। एक पक्ष से फायरिंग की गई। फायरिंग की आवज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने ललकारा तो मनबढ़ फायरिंग करते फरार हो गए। गांव निवासी छैल कुमारी सिंह आबादी की भूमि पर सुबह निर्माण करा रही थी। जिसकी विपक्ष के लोगों ने विरोध किया। मनबढ़ों ने निर्माण रोक दिया। छैल कुमारी सिंह का आरोप है कि उनके साथ आए बाहरी लोगों ने मारपीट की और हवाई फायरिंग की। शोर सुनकर दौड़े गांव के लोगों ने दौड़ाया तो वे बाइक छोड़कर फरार हो गए। इसकी सूचना आनन-फानन में स्थानीय पुलिस 100 नंबर की पुलिस को दी जब तक पुलिस पहुंची तब तक ग्रामीण बदमाशों की मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिए थे। सरपतहा पुलिस से नाराज ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस के लोगों लोगो को घेर लिया ।और पुलिस के रवैये के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि सूचना के बाद समय से पुलिस पहुंचती तो बदमाश पकड़े जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें