मड़िहान। ढाबे पर खाना खाने के बाद मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर बुधवार रात केबिन में सोते समय ट्रक मालिक के भाई को ब्लेड मारकर बदमाश जेब में रखा 49 हजार रुपये लूट लिए। जौनपुर निवासी मालिक ने घटना की सूचना यूपी 100 पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने इलाज के लिए बेहोशी हालत में चालक व मालिक के भाई को सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया गया।
डॉक्टर कैलाशनाथ बिंद ने बताया कि पीड़ित अब खतरे से बाहर हैं। इलाज के बाद होश में आने पर जौनपुर निवासी चालक त्रिभुवन तिवारी व पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि वह सोनभद्र बालू लोड करने जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रधान ढाबा पर रात में खाना खाया। खाने के बाद ट्रक लेकर सोनभद्र की तरफ चल दिए। नींद आने पर रास्ते में सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर दोनों केबिन में सो गए। सोते समय बदमाशों ने मालिक को ब्लेड मारकर जेब में रखा 49 हजार रुपये लूट लिया। सुबह होश में आने पर ट्रक मालिक को घटना के बारे में बताया। मालिक चंदन गुप्ता ने सौ नंबर पर फोन से घटना की जानकारी दी।