फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने प्रेमी जोड़े को प्रधान को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे से शादी की जिद पर अड़े प्रेमी जोड़े को पुलिस ने ग्राम प्रधान के संरक्षण में सौंप दिया है। पुलिस मामले के निस्तारण के लिए ग्राम प्रधान को जिम्मेदारी सौंप दी है। फिलहाल दोनों प्रेमी युगल ग्राम प्रधान के संरक्षण में हैं।
विज्ञापन

सरपतहां इलाके के एक के निवासी युवक और युवती आपस में चचेरे-भाई बहन हैं। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इधर कई दिनों से दोनों एक-दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़े हैं। लड़की पक्ष के लोगों को यह रिश्ता मंजूर नहीं। दोनों शादी कराने की मांग करने ग्राम प्रधान के घर पहुंचे तो लड़की पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने थाने में दोनों परिवारों से बातचीत कर समस्या का हल निकालने की सलाह दी लेकिन बात नहीं बनी। दोनों घर जाने को राजी नहीं थे। पुलिस ने दोनों को ग्राम प्रधान के हवाले कर दिया और कहा कि गांव के मुखिया होने के नाते वही इस समस्या का हल निकालें। पुलिस ने यह भी कहा है कि दोनों बालिग हैं उनको अपनी मर्जी से शादी करने का अधिकार भी है। दोनों ग्राम प्रधान के संरक्षण में उनके घर पर ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें