फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के आरोप में युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/ घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के दुगौली खुर्द गांव में गुरुवार की रात हुई विजय प्रताप सिंह राजन की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस हत्यारोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक की हत्या आशनाई के चक्कर में की गई थी। हत्या के मामले में नामजद अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दुगौलीखुर्द गांव निवासी विजय प्रताप सिंह राजन (35) की गुरुवार की रात में उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह घर से पांच सौ मीटर दूर पंपिंगसेट पर सो रहा था। मृतक के भाई की चंद्रप्रताप की तहरीर पर पुलिस ने गांव की एक युवती समेत चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर किया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की हत्यारोपी युवती घर पर मौजूद है और वह कहीं भागने की तैयारी में है। सूचना पर पुलिस उसके घर पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवती ने पुलिस को बताया कि विजय प्रताप सिंह से उसके दो साल से अवैध संबंध थे। इसकी भनक परिवार वालों को लग गई थी। परिवार वालों के दबाव में उसने हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत वह पहले पंपिंगसेट पर पहुंची और पीछे से उसके परिवार के लोग भी आ गए। जहां धारदार हथियार से हमला कर बिस्तर पर ही युवक की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने युवती के पिता राधे, चाचा ओमकार व बृजेश गुप्त समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सभी आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें