खुटहन। गैंगरेप के मामले केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने कुर्की की नोटिस उनके घरों पर चस्पा की।थाना क्षेत्र के शेखपुर सुतौली गाँव निवासी नितेश विश्वकर्मा, आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के बागबहार गाव निवासी दो सगे भाई पुनीत पाण्डेय उर्फ पूड़ी तथा रवीन्द्र पाण्डेय उर्फ निन्हू के खिलाफ स्थानीय थाने में लगभग एक वर्ष पूर्व गैंगरेप का मुकदमा दर्ज है। फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से कुर्की की नोटिस जारी की गई है। जिसे उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह व इन्द्रजीत यादव ने आरोपियों के घर पर चस्पा कर दिया।