सुजानगंज। क्षेत्र के डोमपुर गांव में करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर प्राइवेट लाइनमैन अवधेश पटेल पुत्र राधेश्याम पटेल डोमपुर गांव में खंभे पर चढ़कर लाइट बना रहा था। तभी किसी ने विद्युत आपूर्ति चालू कर दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।