बैंक से रूपये निकाल कर लौट रहे एक कासमेटिक व्यापारी के नौकर से बदमाशों ने 40 हजार रुपये छीन लिया। रुपये छीनकर बदमाश स्टेशन की ओर फरार हो गए।
मुंगराबादशाहपुर कस्बे के मोहल्ला सिपाह निवासी सोएब की कास्मेटिक की दुकान है। वह अपने कर्मचारी कृष्णा रजक को संयुक्त काशी गोमती ग्रामीण बैंक में 40 हजार रुपये निकालने के लिए चेक दिया था। वह जैसे ही पैसा निकाल कर बैंक के नीचे आकर पैसा बाइक की डिक्की में रखने जा रहा था तभी बाइक से दो बदमाश आए और उससे 40 हजार रुपये छीन कर स्टेशन रोड पर जाने वाली गली से भाग निकले। जब तक लोग समझ पाते बदमाश घटना को अंजाम देकर निकल गये । पुलिस मौके पर पहुंच कर बदमाशों को तलाशने में लग गई किन्तु बदमाशों का सुराग नही लगा पाई।