स्थानीय पुलिस चौकी में तैनात दो सिपाहियों पर बेवजह मारने पीटने का आरोप एक वाहन चालक ने लगाया है। चालक ने सीओ पिपरी को सिपाहियों के खिलाफ दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि कुछ दिनों पूर्व वह म्योरपुर से कमांडर जीप लेकर रेणुकूट जा रहा था। मुर्धवा मोड़ के समीप एक डीसीएम वाहन से जीप में धक्का लग गया। जीप को काफी नुकसान होने पर पुलिस चौकी रेणुकूट में उसने तहरीर दी। पुलिस ने डीसीएम को चौकी पर खड़ा करा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर जीप के मालिक पहुंचे तो दो सिपाही मारते हुए चौकी ले गए। विरोध करने पर गाड़ी मालिक के भाई को भी सिपाहियों ने मारा-पीटा। सीएचसी म्योरपुर से प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने घायल दोनों भाइयों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भाजपा नेता पारसनाथ गुप्त ने सीओ मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।