फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में अधिवक्ता की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्यामपुर/शाहगंज। बदलापुर थाना क्षेत्र के उसरा बाजार के पास रविवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार अधिवक्ता की मौत हो गई। इसके अलावा शाहगंज कस्बे में फैजाबाद मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे राजकीय चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के बसरा गांव निवासी बदलापुर तहसील के अधिवक्ता रवि चौहान (30) रविवार को किसी काम से बदलापुर आए थे। वह बदलापुर से लौटते समय बाइक से उसरा बाजार के पास पहुंचे थे तभी कोयला लदे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर भेजाजहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने धनियामऊं के पास से पकड़ लिया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिवक्ता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृत अधिवक्ता की पत्नी पुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाने में शव के पास विलाप कर रही पुनीता और उसके पुत्र रुद्र (6), बेटी शिवांगी (03) रोहन (1) को देख लोगों की आंखें नम हो गईं।
उधर, शाहगंज नगर के फैजाबाद मार्ग पर रविवार की शाम करीब पांच बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे राजकीय पुरुष चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुशुवा दीदारगंज आजमगढ़ निवासी संजय कुमार (38) रविवार की शाम बाइक से शाहगंज आया था। वह कस्बे में फैजाबाद मार्ग पर पहुंचा था तभी ट्रक की चपेट में आ जाने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें