फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में फोड़ दी युवक की आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव के एक युवक की जमीनी विवाद में पटीदारों ने बुधवार की शाम सात बजे बाजार से घर जाते समय मारपीट की और दोनों आंखों में सूजा घोंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कटेसर निवासी रोशन मिश्रा (30) शाम सात बजे बाइक से पाली बाजार से अपने घर जा रहे थे। गांव से पहले स्थित कटेसर देवी मंदिर के पास पहले से घात लगाकर स्कार्पियो में बैठे चार- पांच पट्टीदारों ने बाइक में धक्का देकर गिरा दिया। रोशन के जमीन पर गिरते ही उन्होंने हाकी व रॉड से मार कर घायल कर दिया और उनकी दोनों आँखों में सूजा घोंप दिया। चीख पुकार सुन कर आस पास के लोग दौड़े तो वे लोग स्कार्पियो से भाग निकले। आस पास के लोग रोशन को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी केके चौधरी का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें