फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों से घिरता देख बदमाशों ने फेंका बम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास रामपुर निगोह मार्ग पर मैजिक पर पशु लादकर जा रहे पिकअप सवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने चालक निजामुद्दीन की पिटाई कर दी। मारपीट होते देख आसपास के लोग जुटने लगे तो बदमाश अपने को घिरता देख बम फेंक कर फरार हो गए। बम फटने से गांव में दहशत फैल गई। पिकअप चालक इसी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी निजामुद्दीन ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर गांव के निजामुद्दीन अपने टाटा मैजिक पर अलीशाह के साथ शनिवार की शाम 3:30 बजे भैंस लादकर निगोह की तरफ से आए। राजापुर गांव के पास अपने गांव जाने वाले सड़क पर जैसे ही खड़े हुए तब तक पीछे से बाइक पर तीन लोग पहुंचकर दोनों से मारपीट करने लगे। मारपीट देख आसपास के लोग जुटने लगे। तीनों बदमाश अपने को घिरता देख एक हाथ मे बम जैसा गोला फेंका जो तेज आवाज के साथ फट गया। उसके फटते ही लोग भागने लगे अफरातफरी मच गई। इसी बीच तीनों बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर देवेेंद्र कुमार ने घटना के बारे में लोगों से जानकारी ली और पीड़ित को साथ थाने ले आए। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि बम नहीं फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें