फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्तीगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत दस पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार के निकट रैकल ब्रह्मबाबा स्थल के पास शुक्रवार की शाम गोली मारकर और हाकी से हमलाकर दो लोगों को घायल करने के मामले में पीड़ित शिवप्रकाश के चचेरे भाई विजय बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने मुफ्तीगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय सिंह समेत दस लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख पर घटना की साजिश का आरोप है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गंगौली निवासी राजेश यादव व तरियारी निवासी शिवप्रकाश यादव शुक्रवार की शाम नई बाजार से घर जा रहे थे। इसी बीच ब्रह्मबाबा स्थल के पास चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने गाड़ी से धक्के मारकर दोनों को गिरा दिया था। इस दौरान शिवप्रकाश को गोली मारकर घायल कर दिया गया था जबकि बचाव के लिए दौड़े राजेश को हाकी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया था। घायल राजेश यादव के चचेरे भाई गंगौली निवासी विजय बहादुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे उनका चचेरा भाई राजेश दूध बेचकर नई बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में राजेश के दोस्त शिवप्रकाश यादव मिल गए। दोनों नई बाजार से बाइक से घर आ रहे थे। रैकल ब्रह्म बाबा मंदिर के पास पहले से ही घात लगाए बदमाशों ने उनपर हमला बोल दिया। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि हमलावर मुफ्तीगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय सिंह के आदमी थे। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि हमलावर उनकी पिटाई करते समय यह कह रहे थे कि विनय भैया को गाली देने वालों को मरना पड़ता है। उन्होंने ही करनी का फल देने को भेजा है। यह कहते हुए शिवप्रकाश पर असलहे से फायर कर दिया जिससे उनके पैर में गोली लगी और राजेश पर लाठी डंडे व हाकी हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमला करने, बलवा, धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। विनय सिंह के खिलाफ 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें