फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के गभिरन गांव में शुक्रवार की रात घरेलू कलह से ऊबकर अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने कटहल के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे पर लटकता शव देखा। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गभिरन गांव निवासी लालता पाल (50) नि:संतान था और वह अपनी पत्नी मंगरा देवी और छोटे भाई लालमनि के साथ रहता था। शुक्रवार की शाम दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उसकी पत्नी ने भी उसका विरोध कर दिया। विवाद के कुछ देर बाद वह घर से चला गया। दूसरे दिन भोर घर से दूर पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें