फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मीरगंज पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में सात अक्टूबर को घर से नाराज होकर निकली एक किशोरी को उसके रिश्तेदार के यहां पहुंचाने के नाम पर पड़ोसी गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में अपने एक मित्र को भी बुलाकर उसके साथ भेज दिया था। उसके दोस्त ने भी रास्ते में मौका पाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। सुबह जंघई स्टेशन पर मिली किशोरी ने परिजनों को आप बीती बताई तो परिजन ने आठ अक्टूबर को थाने मे केस दर्ज कराया। पुलिस ने कसेरवा गांव के दो लोगों के खिलाफ दुराचार व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने मीरगंज तिराहे से आरोपी भोला सिंह को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें