फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने बोला हमला, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मडियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेलवा बाजार में विवादित भूमि पर कब्जा करने का विरोध करने पर मनबढ़ों ने लाठी डंडे के साथ एक परिवार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि महिलाओं और बच्चों को घर में घुसकर पीटा गया। घटना के विरोध में लोगों ने बेलवा बाजार में मडिय़ाहूृं-मछलीशहर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

बेलवा बाजार में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है । शनिवार को एक पक्ष के लोग जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। दूसरे पक्ष ने विरोध किया। जिस पर मनबढ़ों ने घर में घुसकर महिलाओं बच्चों को हाकी डंडे से बेरहमी से पिटाई की जिससे राम आसरे गुप्ता, बृजेश गुप्ता, नेहरू गुप्ता, तेज गुप्ता, जितेंद्र, विमला, दुर्गा, मंजू आदि घायल हो गऐ। घटना से नाराज बाजार वासियों ने बेलवा बाजार में घायलों के साथ जाम कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त राय ने मौके पर जाम समाप्त करने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। एसडीएम अयोध्या प्रसाद, सीओ राम भवन यादव ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया कि मनबढ़ों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया। जाम से सड़क के दोनों और वाहनों का लंबी कतार लग गई ।पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें