फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने गई महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी महिला सोमवार को सुबह खेतासराय दवा लेने निकली लेकिन शाम तक घर नही लौटी । परेशान परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद गावं निवासी जीनत (30) पत्नी रिजवान का मायका भी इसी गांव में है। वह अपने भाई रेशाद (14) के साथ घर से खेतासराय दवा लेने के लिए निकली थी । जीनत जैगहा तक भाई रेशाद के साथ गई । जहां से एक बोलेरो मे ंसवार हो गई और भाई वहीं रुक गया। दोपहर तक जीनत नहीं लौटी तो परिजनों ने फ़ोन किया। उसने अपने भाई से बताया उसका बोलेरो सवार अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। उसे शाहगंज और खेतासराय के बीच किसी अज्ञात स्थान पर रखा गया है। इतनी बात करने के बाद उसका फ़ोन आफ हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो परिजन खेतासराय थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। इस बारे में थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया की घटना की मौखिक सूचना मिली है। छानबीन कराई जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें