फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्कूली वाहन का चालान, केस होगा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

अक्सर हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी स्कूल प्रबंधन बच्चों की जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आठ से 10 की क्षमता वाले वाहनों में 18 से 24 बच्चों को बिठाकर ढोया जा रहा है। बुधवार को एआरटीओ सत्येंद्र कुमार यादव की जांच में तीन वाहन नियम-कानून को ठेंगा दिखाते हुए बच्चों को ढो रहे थे। तीनों का चालान कर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों के वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर शासन ने एक से 14 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर जांच करने का निर्देश दिया है। उसी क्रम में उप संभागीय परिवहन अधिकारी, यात्रीकर अधिकारी जिले भर में स्कूली वाहनों को रोककर जांच कर रहे हैं। बुधवार को दोपहर दो बजे जिला पंचायत कार्यालय के सामने एआरटीओ सत्येंद्र यादव ने 10 स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान ज्ञानपुर नगर समेत आसपास के तीन विद्यालय के वाहन में 18 से 24 बच्चे ठूंसकर भरे हुए थे। तीनों वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि 14 अक्टूबर तक जांच कर 15 को शासन को रिपोर्ट भेजा जाएगा। डीएम को मामले से अवगत कराया गया है। डीएम के निर्देश पर वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि टैक्स से बचने के लिए स्कूल प्रबंधक स्टाफ का हवाला देकर एक बार टैक्स जमा करते हैं जबकि उससे बच्चों संग सवारी को ढोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें