फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद कोर्ट में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के बेलाव घाट दोहरे हत्याकांड का मामला बुधवार को एडीजे प्रथम एमपी सिंह की अदालत में पेश हुआ। गवाह अदालत आए लेकिन आरोपियों की गैर हाजिर होने के कारण गवाही नहीं हो सकी। इसे संज्ञान में लेते हुए न्यायाधीश ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित सभी चार आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। साथ ही चार गवाहों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए मामले में सुनवाई के लिए छह अक्तूबर की तिथि निर्धारित किया है। मामले के अनुसार केराकत थाना क्षेत्र के बेलाव घाट पर एक अप्रैल 2010 की सुबह ठेकेदारी की रंजिश को लेकर संजय निषाद एवं नंदलाल निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह, आशुतोष सिंह, सुनीत सिंह, पुनीत सिंह के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया है। इस मामले में अभी तक जो गवाही हुई है उसमें गवाह बयान से मुकर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें