फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद को लेकर तीन बार हो चुकी थी पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सखैला गांव में रुपये की लेनदेन को लेकर भाई ने ही बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। लेनदेन के विवाद को लेकर गांव में तीन बार पंचायत भी हुई। शेरबहादुर जब भी विवाद को लेकर पुुलिस के पास जाने को तैयार होता पंचायत उसे ऐसा करने से रोक देती थी। आखिरकार उसे जान से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन

मृतक शेर बहादुर सोनकर चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। रामप्रकाश सोनकर की छह साल पहले मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद सभी भाई अलग हो गए थे। चारों भाई पैतृक आवास में ही अलग अलग रहते थै। शेर बहादुर का उसके छोटे भाई से लेनदेन और जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। दोनो के विवाद को लेकर गांव में दो महीने के भीतर तीन बार पंचायत हो चुकी है। पंचायत हमेशा बेनतीजा रही। ग्रामीणों की मानें तो मृतक शेर बहादुर कई बार थाने जाने को भी तैयार हुआ लेकिन पंचायत ने ही उसे ऐसा कदम उठाने से रोक देती थी। शेर बहादुर आएदिन विवाद से बचने के लिए अलग मकान बनवाना चाहता था। अलग मकान बनवाने के लिए ही उसने अभी शनिवार को दो ट्राली ईंट घर पर गिरवाया था लेकिन ईंट गिरवाने के दूसरे दिन ही विवाद मारपीट तक पहुंच गया। छोटे भाई व उसकी पत्नी ने मिलकर ईट से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें