नाबालिग लापता, केस दर्ज
कैथल। गांव पोलड़ से एक नाबालिग के लापता होने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि 22 सितंबर को उसकी 16 वर्षीय बेटी सुबह 11 बजे कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। उन्हें संदेह है कि किसी ने उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा लिया है। सीवन थाना से मामले के जांच अधिकारी एएसआई रमेश ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। लापता हुई लड़की की तलाश की जा रही है।