फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर में सेंध सगाकर हजारो का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। क्षेत्र के निगोह बाजार स्थित मेडिकल स्टोर की दूकान में पीछे से सेंध काटकर मंगलवार की रात चोरों ने नकदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। उसकी पुलिस को दे दी है। निगोह व्यापार मंडल के अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता की सूर्या मेडिकल के नाम से मेडिकल की दूकान है। रोज की तरह राजकुमार के छोटे भाई मीतलाल गुप्ता रात लगभग 9.30 बजे दूकान बंद कर जमुनीपुर घर चले गए। रात में चोरों ने पीछे से सेंध काटकर दूकान के गल्ले में रखा 55 हजार रुपये और कुछ कीमती दवाएं उठा ले गए। सुबह शौच के लिए खेत में गए लोगों की निगाह सेंध लगी दीवार पर पड़ी। तो इसकी जानकारी दूकान मालिक को दिया। सूचना मिलने पर दूकान मालिक मौके पर पहुंचा तो गल्ले से रुपये गायब थे। पूरा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें