फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। क्षेत्र के मई गांव में सोमवार की सुबह एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। आग की लपटों से वह पूरी तरह झुलस गई थी। परिवार के लोग उसे आननफानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन

गांव निवासी दीपक कनौजिया की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बेलवा रामसागर गांव निवासी बेबी कनौजिया के साथ हुई थी। समय के साथ बेबी को दो पुत्री एक पुत्र भी पैदा हुआ। ससुराल पक्ष वालों का कहना है सोमवार सुबह राखी बंधवाने मायके जाने की बात पर पति पत्नी में कुछ वाद-विवाद हुआ। बेबी सुबह जाना चाहती थी। पति दीपक दस बजे के बाद लिवा जाने की बात कह रह था। इस वात से क्षुब्ध बेबी ने घर में रखे मिट्टी के तेल को शरीर पर उड़ेल कर आग लगा ली। परिवार वाले जब तक आग बुझाते वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। गंभीर अवस्था में उसे बक्शा पीएचसी लाया गया। जहां उसे तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार नब्बे प्रतिशत से अधिक जल चुकी थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान थोड़ी ही देर में बेबी की मौत हो गयी। शव लेकर थाने पहुंचे ससुराल एवं मायका पक्ष की मौजूदगी में शव पीएम हेतु भेज दिया गया। फिलहाल मुकदमा हेतु कोई तहरीर नही दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें