फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के बदलापुर और धर्मापुर में सोमवार को करेंट लगने से एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि सुजानगंज में करेंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव निवासी शोभनाथ शुक्ल का पुत्र आशीष (25) सोमवार को घर के बगल स्थित पंपिंगसेट से जुड़े बिजली का तार ठीक कर रहा था। इसी दौरान करेंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में डाक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा जफराबाद थाना क्षेत्र के सेवई नाला कमरुद्दीनपुर गांव में सोमवार की सुबह करेंट की चपेट में आने से धीरज सोनकर (15) पुत्र अठन्नी लाल सोनकर की मौत हो गई। धीरज सोनकर सुबह नौ बजे अपने ही घर के बगल में पत्ती तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा। इसी दौरान पेड़ के ऊपर से गुजरे बिजली के तार की चपेट में आने से वह झुलस गया। करेंट लगने से वह इतना गंभीर रूप से झुलसा था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रक्षाबंधन के ही दिन हुई इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। उधर, सुजानगंज क्षेत्र के फरीदाबाद गांव निवासी शमशाद अली की भैंस सुजानगंज बदलापुर मुख्य मार्ग के किनारे घास चर रही थी। इसी दौरान सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से लगे स्टे की चपेट में आ गई और करेंट लगने से भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें