फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक और रेलवे कर्मचारी के घर से 20 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज (जौनपुर)। स्थानीय कस्बे के कोरवलिया गांव में एक चिकित्सक और बैंकर्स कालोनी में रेलवे के टिकट निरीक्षक के घर गुरुवार की रात घुसे चोरों ने नकद, जेवरात समेत 20 लाख से अधिक का माल पार कर दिया। इसके अलावा कौडिय़ा गांव में एक घर और मड़वा गांव में एक गुमटी से भी चोर माल उठा ले गए। सूचना पर रेलवे के टिकट निरीक्षक के घर डाग स्क्वाड पहुंचा लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के भादी कोरवलिया गांव निवासी डा. अकीलुर्रहमान के मकान में गुरुवार की रात छत के रास्ते घुसे। चोरों ने जिन कमरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे, उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोर एक कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे छह लाख रुपये नकद व दस लाख रुपये से अधिक के जेवरात समेट ले गए। पीड़ित चिकित्सक के मुताबिक उन्होंने बेटी डा. हुमा की शादी के लिए जेवरात रखे थे और हज उमरा पर जाने के लिए रुपये रखे थे। यहीं से महज दो सौ मीटर की दूरी पर फैजाबाद रोड स्थित बैंकर्स कालोनी निवासी रेलवे के टिकट निरीक्षक राजबहादुर यादव के घर में पीछे से घुसे चोरों ने घर में सो कर्मचारी की पत्नी पूनम यादव व बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद चोर दो कमरों का ताला चटकाकर आलमारी से 50 हजार रुपये तथा तीन लाख से अधिक के जेवरात उठा ले गए। सुबह लोग सोकर उठे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने दरवाजा खोला तो लोग बाहर निकले। घर के अन्य कमरों की हालत देख पीड़ितों के होश उड़ गए। घटना की खबर लगते ही कोतवाली पुलिस, क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। जिला मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वाड ने घटनास्थल की पड़ताल की। डाग स्क्वाड टिकट निरीक्षक राजबहादुर यादव के घर से निकलकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जाकर रुक गया। उधर, इसी थाना क्षेत्र के कौडिय़ां गांव निवासी अनिल गुप्ता के घर के अंदर बंधी दो बकरियां चोर उठा ले गए। चोरों ने मड़वां मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी गप्पू की कौडिय़ां चौराहे पर स्थित गुमटी को भी निशाना बनाया और दो हजार नकद व बीस हजार से अधिक के सामान उठा ले गए। क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें