फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान, मकान और विद्यालय से लाखों की चोरी

विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के चंदवक, बरसठी और गौराबादशाहपुर क्षेत्र में सोमवार की रात दूकान, मकान और विद्यालय में हुई चोरी की घटनाओं में चोर नकद, आभूषण, गैस सिलेंडर समेत करीब चार लाख का माल उठा ले गए। मंगलवार की सुबह चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में लग गई है।
विज्ञापन

डोभी संवाददाता के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी वीरबल यादव के मकान में सोमवार की रात सेंध लगाकर घुसे चोर आलमारी और बाक्स तोड़कर 20 हजार नकदी समेत दो लाख से अधिक के आभूषण, अन्य कीमती कपड़े व सामान उठा ले गए। परिवार के लोग सुबह उठे तो घटना की जानकारी हुई। घर में सामान बिखरे पड़े थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की। इसी थाना क्षेत्र के रामदेवपुर गांव के पास आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर अति स्थित एक आटो पार्ट्स की दूकान में सेंध लगाकर चोर पांच हजार नकदी समेत करीब तीस हजार से अधिक का माल उठा ले गए। चोर दूकान में रखे दो खाली गैस सिलेंडर भी उठा ले गए। बरसठी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के गहलाई व सुखलालगंज प्राइमरी विद्यालय के कमरे का ताला काटकर चोर गैस सिलेंडर उठा ले गए। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दी है। गौराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय सरसौड़ा में लगा सोलर पैनल रात में चोर उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें