फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती का आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर 19-36-18

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनय कुमार मिश्र की अदालत ने मुंबई में हुई डकैती के मामले में एक अभियुक्त को वहां की पुलिस के प्रार्थना पत्र पर अभियुक्त को तीन दिन के लिए रिमांड पर देने का आदेश दिया।
विज्ञापन

मुंबई के भायखला थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के साथ डकैती में घातक हथियारों का प्रयोग करके घायल करने के आरोपी मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गोधना ग्राम निवासी अभियुक्त राजेश कुमार जायसवाल पुत्र हंसराज को मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रस्तुत किया गया। तब न्यायालय ने भायखला थाने के उप निरीक्षक पीएस माने के प्रार्थना पत्र पर आदेश दिया कि 21 जुलाई को शाम 4 बजे से तीन दिवस का ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत किया जाता है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें