मुंगराबादशाहपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के गजराजगंज मोहल्ले में रविवार रात दो घरों का दरवाजा तोड़कर चोरों ने करीब तीन लाख से अधिक का माल पार कर दिया। गजराजगंज निवासी राजकुमार गुप्ता व विष्णु गुप्ता का मकान अग़ल बगल है । राजकुमार गुप्ता पत्नी का इलाज कराने के लिए घर में ताला लगाकर सूरत शहर गए हुए हैं। विष्णु गुप्ता का भी परिवार सूरत में ही रहता है । वह इनदिनों घर आए थे और यहां से बाबा धाम दर्शन के लिए गए थे। रात चोरों ने बंद पड़े मकान की छत के रास्ते आंगन में उतरे और राजकुमार के कमरे के दरवाजा तोड़कर नक़दी व गहने समेत दो लाख का सामान पार कर दिया। इसी तरह विष्णु के घर में भी दरवाजा तोड़कर घुसे चोर एक लाख से अधिक का सामान पार कर दिए। विष्णु गुप्ता सोमवार को दर्शन कर घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर घुसे तो चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। चोरों का सुराग नहीं लग सका है।