फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से कहासुनी पर पत्नी ने फांसी लगा जान दी

Tue, 18 Jul 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
kins of deceased - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी श्यामाकांत गुप्ता ने बेटी ज्योति (26) का विवाह चार साल पहले दीक्षितनखेड़ा निवासी नितिन गुप्ता के साथ की थी। रविवार को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसका समझौता कराने भी परिजन सुबह गए थे। समझौता कराने के बाद परिजन घर वापस लौट आए। रात में पति-पत्नी में फिर विवाद हो गया। बताते हैं रात में तीन बजे तक पति-पत्नी घर के बरामदे में लेटे रहे। लगभग चार बजे ज्योति कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह जब पति नितिन उठा और दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज न आने पर उसे अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग बेटी के ससुराल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा तो ज्योति का शव दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटक रहा था।  पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के चाचा अनूप गुप्ता ने बताया कि नितिन शराब पीता है। शराब के नशे में आए दिन ज्योति के साथ मारपीट करता था। कई बार शिकायत आई तो उसे समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया। रविवार को भी दोनों में विवाद हुआ था। सूचना पर हम लोग गए थे और मामला शांत कराकर आए थे। उसके बाद भी दोनों में कहासुनी हुई और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। ज्योति के तीन साल का लड़का व दो माह की बेटी है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मृतका के पति ने ही घटना की सूचना दी थी। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें