घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास बुधवार की रात साइकल सवार को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर उसके पास से सात सौ रुपये और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी है। मरगूपुर गांव निवासी सुनील कुमार खरवार सिंगरामऊ से साइकिल से अपने घर लौट रहा था। रात में करीब नौ बजे वह रामपुर गांव में बगीचे के पास पहुंचा था तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रोक कर उकी पिटाई कर दी और तमंचे से आतंकित कर उसकी जेब से सात सौ रूपये और मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश सिंगरामऊ की तरफ भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।