फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस 20-33-16

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। महराजगंज ब्लाक के पूरा बलई ग्राम पंचायत के प्रधान टेढू और ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। साथ ही एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। दोनो के उपर ग्राम पंचायत के खाते से मुन्नीलाल एवं ग्राम प्रधान के नाम चेक काट कर दो लाख 69 हज़ार 994 रुपए निकालने का आरोप है। जांच के दौरान आरोप सही पाया गया है। एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य दिनेश कुमार मिश्रा, विनय तिवारी व यदुनाथ सिंह द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दी गई थी। जिसमें ग्राम प्रधान व सेक्त्रस्ेटरी द्वारा ग्राम पंचायत के खाते से मुन्नीलाल एवं ग्राम प्रधान के नाम चेक काट कर दो लाख 69 हज़ार 994 रुपए निकालने की शिकायत किया था। साथ ही मामले की जांच कराकर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की थी।
जिसको गंभीरता लेते हुए डीएम ने उपायुक्त स्वरोजगार कमलेश सोनी को जांच करने का निर्देश दिया था। उनके द्वारा जांच के दौरान 22 मार्च से 28 मार्च के बीच भिन्न-भिन्न तिथियों पर ग्राम प्रधान के नाम से 2 लाख 18 हजार 494 रुपए और मुन्नीलाल के नाम से 51500 रुपये ग्राम पंचायत निधि के खातों से चेक द्वारा निकाला जाना पाया गया। इस संबंध में प्रधान एवं सेक्त्रस्ेटरी द्वारा संतोष जनक उत्तर नहीं दिया गया। साथ ही उक्त चेकों के संबंध में कोई बाउचर भी प्रस्तुत नहीं किया गया। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौपा दी है। इस संबंध में दोनों को कारण बताओं नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें