फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में नानी-नतिनी की मौत, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग- अलग हुए सड़क हादसों में नानी और नतिनी की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर गांव निवासी बुधना देवी (60) अपनी नवजात नातिनी को लेकर दवा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रही थी। मड़ियाहूं आने के लिए वह मोकलपुर बाजार में आटो रिक्शा में सवार हुई। उसमें पहले से भी कुछ लोग सवार थे। आटो रिक्शा मेहगीगंज बाजार के पास पहुंचा था तभी एक दूसरे आटो से पास लेने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। बुधना देवी और उनकी नातिन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक अनिल जायसवाल (45), ललिता देवी (50), प्रभावती देवी (48) घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जफराबाद प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के होमगार्ड तिराहे पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से ऑटो पलट गया। उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
आटो चालक बनझूलियां गांव निवासी सोनू कबुलपुर बाजार से सवारी बैठाकर जौनपुर जा रहा था। होमगार्ड तिराहे के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। आटो पलट गया और उसमें सवार प्रेमलता (45), कुसुम (23), राजन (35), रोहित (15), सुमन (10), रिंकू(12) और चालक सोनू (30) घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। घटना के आधा घण्टा बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम समाप्त करवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें