फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित ब्रेड खाने से दर्जन भर लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो------
संक्रमित ब्रेड खाने से दर्जनभर लोग बीमार
गंभीर हालत में परिजनों ने कराया अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के इटवा गांव में रविवार सुबह संक्रमित ब्रेड खाने से चार महिलाओं समेत दर्जनभर बच्चे बीमार हो गए। उन्हें उल्टी-दस्त होने लगी। जानकारी होने पर परिजन परेशान हो गए। सभी को बेलखरनाथ सीएचसी में भर्ती कराया गया।
इटवा निवासी शमशाद अली के यहां सोमवार को रसूलाबाद निवासी जाफर अली के यहां से बारात आनी है। शादी में परिवार और रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे। रविवार सुबह लगभग 8 बजे घर की महिलाओं ने चाय बनाई। चाय के साथ सभी को खाने के लिए ब्रेड दिया गया। ब्रेड खाने से दिलशाद (6) पुत्र शब्बीर, महक (3) पुत्री अल्ताफ, स्वलीहा (10) पुत्री असलम, नाजमीन (9) पुत्री मुश्ताक, अनीश (8) पुत्र मुश्ताक, जीशान (11) , शबनम (29) पत्नी मुश्ताक, सबीना बानो (24) पत्नी अल्ताफ , हाजरा बेगम (64) पत्नी इस्माइल, फातमा बानो (58) पत्नी शमशाद, दिलशान (4) और साफिया (37) को पेट में दर्द के साथ उल्टी-दस्त होने लगी। आननफानन में परिजनों ने सभी को सीएचसी बेलखरनाथ में भर्ती कराया। यहां इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार हुआ। दो लोगों को भर्ती किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विकासदीप पटेल ने बताया कि ब्रेड में फंगल लगे होने की वजह से लोग बीमार हुए हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ितों ने जानकारी दी कि घर पर एक बीमार बकरी थी। जिसके दूध से चाय तैयार की गई थी।
विज्ञापन

इनसेट------
सूचना मिलते ही पहुंची फूड विभाग की टीम
फूड प्वॉयजनिंग से दर्जन भर लोगों की हालत बिगड़ने की खबर मिलते ही फूड इंस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह इटावा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने चाय और ब्रेड का सैंपल लिया। उन्होंने बताया कि फूड प्वॉयजनिंग जैसी कोई बात नहीं है। सैंपल को जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

0000
हरे पेड़ काटने वाले लोगों को पुलिस ने दबोचा
रखहा/शिवगढ़। जनपद में हरे पेड़ों की कटान पर रोक नहीं लग पा रही है। ठेकेदार जोरों से हरे पेड़ों की कटान करवा रहे हैं। रविवार को कंधई थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय दीवानगंज बाजार में नीम का हरा पेड़ काटा जा रहा था। किसी ने इसकी सूचना दीवानगंज पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर ट्राली समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर चौकी ले आई। इसी तरह रानीगंज से बीरापुर, जगनीपुर, मीरपुर, चिरकुट्टी क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान जोरों से हो रही है।

फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान
बीते वर्ष हुई थी शादी, मानधाता इलाके की घटना अमर उजाला ब्यूरो
मानधाता। परिजनों से नाराज विवाहिता ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि विवाहिता मिट्टी खाती थी। ससुरालीजनों ने इसकी शिकायत उसके मायके कर दी। जिससे नाराज होकर उसने मौत को गले लगा लिया।
प्रयागराज के छोटा चाका नैनी निवासी विश्वनाथ शर्मा ने अपनी बेटी कल्पना (23) की शादी मानधाता थाना क्षेत्र के बुकना निवासी अंबुज शर्मा के साथ एक साल पहले की थी। परिजनों से विवाद के बाद कल्पना ने घर के अंदर अपने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। अंबुज के परिजनों का कहना है कि कल्पना मिट्टी खाती थी। इसकी शिकायत उसके पिता विश्वनाथ शर्मा से की गई थी। इससे वह नाराज चल रही थी। जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। मानधाता एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

भूमि विवाद में महिला को पीटा
शमशेरगंज। जेठवारा थाना के फूलपुर निवासी नजमुल निशा पत्नी तौफीक की रविवार सुबह पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। वह मटर तोड़ने खेत में गई थी। घर लौटते समय पड़ोसियों ने उस पर हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से करते हुए पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत
शौच जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के गौराडांड़ के एक बुजुर्ग की कुंए में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
गौराडांड़ निवासी रामबहादुर सिंह (65) पुत्र शीतला बख्श सिंह रविवार सुबह शौच के लिए खेतों की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सड़क के बगल एक पुराना कुआं है। पैर फिसलने के कारण वह कुएं में जा गिरे। इससे उनकी मौत हो गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। उनकी खोजबीन करने लगे। इस दौरान उनका शव कुएं में मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही उनका शव किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शिव बहादुर घर पर अकेले रहता था। उसके दो बेटे हैं। दोनों परदेश में हैं। पिता के मौत की सूचना मिलने के बाद दोनों घर के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें