फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्के को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मछलीगांव के पास से शनिवार की देर शाम एक युवक के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे बाइक सवार उचक्के को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मछलीगांव निवासी आशीष निषाद रात में गांव के ही अपने साथी विपिन निषाद के साथ पैदल ही पंचायत भवन की तरफ एनड्राइड फोन से बात करते जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार उचक्के पहुंचे और चलती बाइक से ही झपट्टा मारकर फोन छीनकर भागने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो उचक्के बाइक छोड़कर भागने लगे। ग्रामीणों ने एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें