फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 बकरियां झुलस कर मरीं

Sun, 09 Apr 2017 12:52 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
मुफ्तीगंज में दमकलकर्मी आग बुझाते हुए। - फोटो : jounpur
विज्ञापन
जिले के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में आग लगने से चार बीघा गेंहूं की फसल जल गई। सात छप्पर आग के हवाले हो गए। उसमें बंधी 14 बकरियां झुलस कर मर गई। मड़ाई के लिए रखा 350 बोझ गेहूं भी आग के हवाले हो गया। मछलीशहर: सिकरारा थाना क्षेत्र के मिचकाही गांव में शुक्रवार की रात काटकर रखे गेहूं के बोझ पर बिजली का तार गिर जाने से करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।  डमरुआ गांव निवासी तीर्थराज यादव ने मड़ाई करने के लिए रखा था। शार्ट सर्किट होने से 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया। महराजगंज: तेजीबाजार चौकी क्षेत्र के गौरा खुर्द गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से खरवार बस्ती में आग लगने से 7 रिहायशी छप्पर एवं उसमें बंधी अलग 14 बकरियां जलकर मर गयी।
विज्ञापन

आधी रात के समय अचानक छप्पर में आग लग गयी। जिससे नागेन्द्र, नागा खरवार, धीरेंद्र, सुरेंद्र और राजेंद्र खरवार के रिहायशी छप्पर जल गए और इनमें बंधी14 बकरियां जलकर मर गयी।

खुटहन: क्षेत्र के पिलकिछा  बियसिया गांव निवासी रामजग दूबे के घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर स्थित खेत में गेहूं की  फसल आग से जल गई। इसी तरह डिहिया गांव निवासी रामदवर गौतम के रिहायशी छप्पर में आग लग गई। बरसठी ः क्षेत्र के भगवानपुर गांव में अच्छेलाल पटेल के कच्चा मकान में आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। शाम करीब 5 बजे अचानक कच्चे मकान से धुआं उठता देख लोग पहुंचे तब तक आग मकान में फैल चुकी थी। मुफ्तीगंज ः केराकत-जौनपुर मार्ग पर बाजार से सटे राजेंद्र यादव के मड़हा में आग लगने हजारों का सामान जल गया। मडहे में बंधा बकरी का बच्चा झुलस गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें