मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के उन्चनी कला गांव के मरी माता मन्दिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। क्षेत्र के कल्याणपुर गुतवन गांव निवासी सोनू यादव 28 वर्ष रविवार को शाम लगभग 6 बजे बाइक से अपने चचेरे भाइयों को लेने जौनपुर जा रहा था। वह जैसे ही उन्चनी कला सई नदी पुल के मरी माता मंदिर के पास पहुंचे थे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हंड्रेड डायल पुलिस ने उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया।