फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने लेकर फरार हुए जालसाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिंगरामऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में स्थित डॉ.सभाजीत मिश्रा के घर से मंगलवार को झांसा देकर जालसाज गहने लेकर फरार हो गए। जबकि गाँव की ही कई महिलाएं ठगी का शिकार होते होते बच गयीं।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गाय है कि बहरीपुर गांव की ब्राह्मण बस्ती में दो युवक पल्सर बाइक से डॉ. सभाजीत मिश्रा के घर पहुँचे और उनकी पत्नी से बर्तन व गहने साफ करने की बात बताई। महिला ने पहले तो पीतल का बर्तन साफ कराया फिर गहनों की बारी आई तो महिला ने चैन,अंगूठी,पायल, समेत अन्य गहने उन्हें साफ करने के लिए दिया। वह जैसे ही घर के अंदर गयीं,उनकी सास की मौजूदगी में दोनों जालसाज गहना लेकर पल्सर बाइक से भाग निकले। जब महिला घर से बाहर आई तो वे लोग भाग चुके थे। बाद में पता चला कि ये दोनों युवक इसके पहले भी कई लोगो के घर जाकर बर्तन व कपड़े साफ करने की बात कर रहे थे।लेकिन कोई उनके झांसे में नही आया।भुक्तभोगी के पति ने थाने में उक्त दोनो अज्ञात युवकों के विरुद्ध तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें