फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोतीपुर गांव में मृतक के नाम शौचालय का पैसा निकालने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोतीपुर गांव के शिवप्रकाश दुबे ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान व सचिव पर आरोप लगाया कि गांव के मृतक श्यामलाल के नाम से शौचालय कूटरचित तरीके से हड़प लिया गया है। जबकि श्यामलाल की मौत वर्ष 2011 में ही हो चुकी है। वहीं हीरावती देवी, सरिता देवी, मेवा लाल के नाम बिना शौचालय बनवाये फर्जी तरीके से 48 हजार रूपया खारिज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता ने ब्लाक से लेकर जिले तक के सभी अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की लेकिन कारवाई न होने पर शिवप्रकाश ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने साक्ष्य को सही मानकर बरसठी पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस सोमवार की रात ग्राम प्रधान जगतनरायन व ग्राम पंचायत अधिकारी लालजी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें