फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक से दो लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सोइथा गांव में स्थित फूल शाह बाबा मजार के पास मंगलवार को दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैंक से लौट रहे बाइक सवार युवक को रोक कर असलहे के बल पर दो लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका । मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी रविन्द्र नाथ यादव बबलू के घर में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। वह मंगलवार को दोपहर में नगर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से दो लाख रुपये निकाले। छोटी नोट होने के कारण उन्होंने रुपयों का बंडल बाइक की डिक्की में रख कर घर घर जा रहे थे। वह सोइथा गांव में शाह बाबा मजार के पास पहुंचे थे तभी पीछे से दो अपाचे बाइक पर सवार तीन लूटेरे ने ओवरटेक कर रोक लिया और असलहे के बल पर आतंकित करते हुए डिक्की में रखा दो लाख रुपया लूटकर मडिय़ाहूं की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया तो पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। इस संबंध में एसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि घटना संदिग्ध है। घटना के आधे घंटे बाद पीड़ित ने सूचना दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें