फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का मामला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: बच्चों को छोड़ भागने वाले स्कूल मालिक व जेसीबी चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

सबहेड: सलारपुर के स्कूल में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत का मामला
स्कूल का प्रधानाचार्य पहले ही गिरफ्तार हो चुका, अभी तीन आरोपी हैं फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सलारपुर के केएम पब्लिक स्कूल की दीवार गिरने से हुई दो बच्चों की मौत के मामले में फरार चल रहे स्कूल मालिक अमित भाटी और जेसीबी चालक मो. अहमद को सेक्टर-49 पुलिस ने सेक्टर-117 से गिरफ्तार किया है। मामले में तीन आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार को गैर मान्यता प्राप्त केएम पब्लिक स्कूल की दीवार गिरने से पहली कक्षा के विवेक यादव व भूपेंद्र की मौत हो गई थी और पांच बच्चे घायल हो गए थे। इनमें तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के वक्त बच्चे बाहर परीक्षा दे रहे थे। स्कूल के बगल के प्लॉट में जेसीबी से मिट्टी भराई का काम चल रहा था। इस कारण मिट्टी का अधिक दबाव होने व जेसीबी से टक्कर होने से दीवार बच्चों के ऊपर गिर गई थी। हादसे के बाद बच्चों को मिट्टी में दबा छोड़कर स्कूल मालिक, प्रधानाचार्य व शिक्षक समेत सभी लोग भाग गए थे। आसपास के लोगों ने मिट्टी व ईंटों के नीचे दबे बच्चों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया था। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने स्कूल मालिक अमित भाटी, बगल के प्लॉट मालिक देशराज भाटी व सुमित भाटी, स्कूल प्रबंधक, प्रिंसिपल व जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि स्कूल मालिक और जेसीबी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए पुलिस की टीम काम कर रही है। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव झा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें