फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी को पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव से ईसाई मिशनरी की प्रार्थना सभा से हिरासत में लिए गए धर्म परिवर्तन के आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि हिंदू संगठन के लोगों ने धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए जिस व्यक्ति को पुलिस को सौंपा था उसके खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी। 24 घंटे तक तहरीर का इंतजार करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। विहिप व अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति को धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में प्रार्थना सभा स्थल से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। संगठन के लोगों ने गुरुवार को इस मसले पर एसपी से मिलने की तैयारी की है। रामजानकी मंदिर परिसर सरोखनपुर हुई बैठक की अध्यक्षता विहिप के जिलाध्यक्ष राम सहाय पांडेय तथा संचालन विहिप के महामंत्री महेंद्र शुक्ल ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्र मोनू, सत्या शुक्ल, बबलू शुक्ल, श्रवण शुक्ल, नवगेश शुक्ल, अजय शुक्ल, मंगल शुक्ल आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें